ICAR Full Form – जानिए क्या है ICAR से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी

ICAR का मतलब Indian Council of Agricultural Research है, हिंदी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) है। यह एक स्वायत्त संगठन है जो कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (DARE), कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को रिपोर्ट करता है। इसकी इथापना 16 जुलाई 1929 को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत किया गया था और इसका मुख्यालय नई दिल्ली, दिल्ली में इस्तीथ है।

ICAR पूरे देश में कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन और पशु विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान तथा शिक्षा का समन्वय, मार्गदर्शन और प्रबंधन करता है। ICAR के 101 ICAR संस्थान और 71 कृषि विश्वविद्यालय है इसके लिए इसे विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रीय कृषि प्रणालियों में से एक माना जाता हैं।

ICAR भारत में कृषि में हरित क्रांति और उसके बाद के विकास को संभव बनाया है और इस तरह राष्ट्र को 1951 से 2014 तक खाद्यान्न उत्पादन में 5 गुना, बागवानी फसलों में 9.5 गुना, मछली को 12.5 गुना, अंडे को 39 गुना और दूध को 7.8 गुना बढ़ाने में सक्षम बनाया है। ICAR का कृषि में उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में भी बहुत योगदान है।

See also  Indian Army TGC Kya Hai - Indian Army TGC Full Form

ICAR Full Form

ICAR – Indian Council of Agricultural Research

ICAR – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (हिंदी में)

यह भी जानें: ESIC Full Form – Details And Benefits

Leave a Comment